छोटी सी गुजारिश ईश्वर से: हे मेरे ईश्वर, वो सारा गुजरा जमाना था कितना ही सुन्दर कितना सुहाना, दे दो वो बचपन की रातें, वो रोना चहकना माता की लोरी, उनकी आंचल में रहना । पिताजी की मार, फिर दादी का प्यार, मुझे देदो वो खुशियाँ हजार , मुझे मेरा बचपन लौटा दो , लौटा दो वो सारी बहारें , देखा हे जिनको मेने बचपन के पार । लौटा दो मुझे मेरी सारी शैतानी , मुस्कुराता चेहरा उसपर चढ़ती जवानी । स्कूल के नाम पर वो जोरों से रोना , शिक्षक की मार फिर माँ का दुलार, मेरे ईश्वर , लौटा दो मुझे मेरा बचपन एक बार । पहली छोटी सी कोशिश , अच्छी लगे तो कमेंट और LIKE करें , पसंद न आने पर IGNORE करें। आपके विचार प्रेरित करेंगे । धन्यवाद ।